दहियारी पंचायत के बदगांवा में निजी भूमि पर किया गया वृक्षारोपण - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

दहियारी पंचायत के बदगांवा में निजी भूमि पर किया गया वृक्षारोपण

दहियारी पंचायत के बदगांवा में निजी भूमि पर किया गया वृक्षारोपण


🔹मनरेगा योजना के तहत 12 यूनिट पौधारोपण, लाभार्थियों को मिलेगा अनुदान और देखभाल की मजदूरी।7

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल

सोनो, जमुई/बिहार : सोनो प्रखंड के अंतर्गत दहियारी पंचायत स्थित बदगांवा गांव में ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार मनरेगा योजना के तहत निजी भूमि पर वृक्षारोपण कार्य शुरू किया गया है। पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में हरित आवरण को बढ़ावा देने हेतु पंचायत क्षेत्र में कुल 12 यूनिट वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना के तहत ग्रामीणों की निजी जमीन पर लकड़ी एवं फलदार दोनों प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। मनरेगा प्रावधानों के अनुसार सरकार पौधों की देखभाल के लिए मजदूरी भुगतान, तथा पौधों को हरा-भरा बनाए रखने हेतु चापाकल निर्माण के लिए अनुदान भी प्रदान करेगी।

पौधारोपण के दौरान गांव की कई महिला एवं पुरुष लाभार्थी भी उपस्थित रहे। इनमें सकुना खातून, रुकवा खातून, हासवान खातून, पुरण अंसारी, जमाल अंसारी, इलाही अंसारी एवं जानकी राय प्रमुख रूप से शामिल थे। उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और पौधों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया।

रोजगार सेवक ने यह भी बताया कि मनरेगा के माध्यम से ऐसे कार्य ग्रामीणों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages