पूर्व प्रत्याशी सत्यनारायण यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि - City Channel

Breaking

Thursday, August 7, 2025

पूर्व प्रत्याशी सत्यनारायण यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रत्याशी सत्यनारायण यादव ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

🔹गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद।

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल

सोनो, जमुई/बिहार :  दहियारी पंचायत के पूर्व मुखिया एवं राजद के पूर्व प्रत्याशी सत्यनारायण यादव ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनो प्रखंड क्षेत्र में आयोजित शोक सभा में उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर गुरुजी को नमन किया और उनके जीवन संघर्ष व राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

सत्यनारायण यादव ने कहा कि  “गुरुजी का जीवन अत्यंत संघर्षशील रहा। उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और संसद से लेकर विधानसभा तक झारखंड की आवाज को बुलंद किया। उनके नेतृत्व में चकाई ही नहीं, पूरा जमुई जिला झारखंड राज्य में शामिल हो — इसके लिए भी निरंतर प्रयास किया गया था।”

उन्होंने याद किया कि चकाई विधानसभा क्षेत्र के चकाई, सोनो और चरकापत्थर क्षेत्रों में गुरुजी कई बार पधारे थे, और इस इलाके से उनका विशेष लगाव था।

पूर्व मुखिया भावुक स्वर में कहा कि गुरुजी के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति हुई है। “ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

No comments:

Post a Comment

Pages