"साइकिल यात्रा एक विचार की 501वीं यात्रा में मां नेतुला मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का संकल्प" - City Channel

Breaking

Sunday, August 10, 2025

"साइकिल यात्रा एक विचार की 501वीं यात्रा में मां नेतुला मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का संकल्प"

"साइकिल यात्रा एक विचार की 501वीं यात्रा में मां नेतुला मंदिर परिसर में वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का संकल्प"


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई/बिहार : साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों ने रविवार को अपनी 501वीं यात्रा जमुई प्रखंड परिसर से प्रारंभ की, जो महादेव सिमरिया होते हुए सिकंदरा के कुमार ग्राम स्थित मां नेतुला मंदिर तक संपन्न हुई। यात्रा के दौरान मंदिर परिसर के चारों ओर बेल, आंवला, अमरूद, नीम सहित फलदार व लकड़ी के पौधों का रोपण किया गया।

मंच के सदस्य शेषनाथ राय ने बताया कि यह वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि आस्था के साथ मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प है। वहीं हरेराम सिंह ने कहा कि आज मनुष्य प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल गया है, जबकि पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन तभी संभव है जब प्रत्येक घटक अपनी सही अवस्था में हो। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और जंगलों के विस्तार पर जोर दिया।

सदस्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मनुष्य और प्रकृति का संबंध शाश्वत है—दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। पेड़-पौधे जीवनभर मनुष्य को फल, फूल, जड़ी-बूटी, ईंधन, लकड़ी और शुद्ध हवा देते हैं। वे केवल जीवन को सुंदर बनाते हैं, बल्कि कठिन समय में सहारा भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर यात्रा में शेषनाथ रॉय, संदीप कुमार रंजन, संजय कुमार, राहुल ऋतुराज, लक्ष्मण मोदी, राहुल कुमार सिंह, अरविंद कुमार, हरेराम कुमार सिंह, रविंद्र कुमार शामिल रहे। मंदिर परिसर से हरदेव सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), रॉकी कुमार सिंह, शंकर कुमार सिंह, रोहित सिंह और कृष्णा कुमार ने भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी की।

No comments:

Post a Comment

Pages