मेंस हॉकी हीरो एशिया कप की ट्रॉफी गौरव यात्रा का जमुई में आगमन 23 को - City Channel

Breaking

Friday, August 22, 2025

मेंस हॉकी हीरो एशिया कप की ट्रॉफी गौरव यात्रा का जमुई में आगमन 23 को

मेंस हॉकी हीरो एशिया कप की ट्रॉफी गौरव यात्रा का जमुई में आगमन 23 को


जमुई/बिहार : मेंस हॉकी हीरो एशिया कप-2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा का जमुई आगमन 23 अगस्त को होगा। समाहरणालय के सभा  कक्ष में डीएम ट्रॉफी का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जारी है।

  जिलाधीश श्री नवीन ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल हॉकी खेल का जोश जगाएंगे। साथ ही जिले के खिलाड़ियों को बॉल पास कर खेल भावना का परिचय देंगे। जिले के खेल प्रेमी , विद्यार्थी और आम नागरिक इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे। बताया  कि खेल विभाग , बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में मेंस हॉकी हीरो एशिया कप-2025 का आयोजन 29 अगस्त से 07 सितंबर 2025 तक राज्य खेल अकादमी राजगीर (नालंदा) में किया जा रहा है। इस आयोजन में एशिया की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा सभी 38 जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी संदर्भ में जमुई जिला में भी इस यात्रा का आगमन हो रहा है। जमुई जिले में ट्रॉफी आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के नामित जन ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाकर इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएंगे। डीएम ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है। यह गर्व की बात है कि बिहार मेंस हॉकी हीरो एशिया कप 2025 जैसे अंतरर्राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी गौरव यात्रा से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। वे खेल के प्रति अधिक प्रेरित होंगे और जमुई के खिलाड़ी भी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। उन्होंने खेल से जुड़े लोगों से ट्रॉफी यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment

Pages