जमुई पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में 23 मोबाइल बरामद कर लौटाए वास्तविक धारकों को
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई/बिहार : पुलिस कप्तान के निर्देश पर जमुई पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता अर्जित की है। अभियान के दौरान खोए हुए कुल 30 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से 23 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत लौटा दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पीड़ित आमजनों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना इस अभियान का उद्देश्य है। बरामद किए गए मोबाइल सेट की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 45 हजार रुपए आँकी गई है।
मोबाइल प्राप्त करने वाले अधिकतर लोग आम परिवारों से आते हैं और छोटे-मोटे कामकाज कर अपनी आजीविका चलाते हैं। मोबाइल फोन उनके रोज़गार और जीवनयापन का अहम साधन था, जिसे खो जाने से वे आर्थिक और मानसिक कष्ट झेल रहे थे। अपने मोबाइल दोबारा पाकर सभी ने जमुई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत आमलोगों को त्वरित न्याय, राहत और मानवीय मदद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
गौरतलब है कि इसके पूर्व भी जमुई पुलिस ने इसी अभियान के तहत 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य के 118 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपे थे।

No comments:
Post a Comment