सिकंदरा में राहुल गांधी की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज़ - City Channel

Breaking

Monday, August 18, 2025

सिकंदरा में राहुल गांधी की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज़

सिकंदरा में राहुल गांधी की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज़

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। बैठक में पार्टी के प्रभारी कुलदीप इंदौरा (सांसद, राजस्थान), भुवनेश्वर बघेल (पूर्व विधायक, छत्तीसगढ़) और अमान्य सिद्दीकी की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 अगस्त को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की पदयात्रा को सफल बनाना था। यह पदयात्रा सुबह 8 बजे सिकंदरा चौक से शुरू होकर 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद नेता लखीसराय की ओर रवाना होंगे।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस और महागठबंधन के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में जुटकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे गेट, बैनर और पोस्टर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंटी चौधरी, संभावित प्रत्याशी विनोद चौधरी, धर्मेंद्र गौतम, राजकुमार पासवान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह और राजेंद्र सिंह की उपस्थिति ने बैठक को खासा ऊर्जावान बना दिया। अपने संबोधन में प्रभारी नेताओं ने कहा कि जमुई जिला कांग्रेस को इस पदयात्रा में ऐसा प्रदर्शन करना चाहिए, जिससे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का ध्यान सीधे जमुई पर केंद्रित हो।

हरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से जुटकर हजारों की संख्या में लोगों को सिकंदरा पहुँचाने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि कल से प्रचार रथ और गाड़ियों के माध्यम से तीनों प्रखंडों में प्रचार अभियान शुरू होगा।

बैठक में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, प्रखंड अध्यक्षों और महागठबंधन के सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages