झाझा प्रखंड में बरमसिया पुल धंसा, 20 हजार आबादी का संपर्क टूटा, दर्जनों गांवों की मुख्यालय तक पहुंच बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश - City Channel

Breaking

Saturday, August 2, 2025

झाझा प्रखंड में बरमसिया पुल धंसा, 20 हजार आबादी का संपर्क टूटा, दर्जनों गांवों की मुख्यालय तक पहुंच बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

झाझा प्रखंड में बरमसिया पुल धंसा, 20 हजार आबादी का संपर्क टूटा, दर्जनों गांवों की मुख्यालय तक पहुंच बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव 

झाझा, जमुई/बिहार : झाझा प्रखंड अंतर्गत महापुर पंचायत में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बरमसिया पुल अचानक धंस गया। इस पुल के धंसने से चाय, बरमसिया, चितोचक, महापुर, तुम्हा पहाड़, परासी, लौंगाय समेत दर्जनों गांवों का झाझा मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है।

करीब 20 हजार की आबादी इस आपदा से सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। लोगों का बाजार, अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना फिलहाल असंभव हो गया है। स्थानीय लोग वैकल्पिक मार्ग तलाशने को मजबूर हैं, वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की स्थिति कई महीनों से जर्जर थी, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन ने समय रहते कोई मरम्मत नहीं कराई। नतीजा यह हुआ कि बारिश और लगातार जलभराव के कारण शनिवार की सुबह पुल का एक हिस्सा अचानक धंस गया।

इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही वैकल्पिक रास्ता और स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages