प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा - City Channel

Breaking

Friday, August 15, 2025

प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

प्रखंड भर में हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

सिटी संवाददाता : मो० मुमताज

अलीगंज, जमुई/बिहार : प्रखंड मुख्यालय से लेकर गाँव-गाँव तक 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया और लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी ने ध्वजारोहण किया। चन्द्रदीप थाना में थानाध्यक्ष राजेंद्र साह, किसान भवन में कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ इंदु कुमारी, बीआरसी में बीईओ श्रवण कुमार, अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी साजिद हुसैन तथा तहसील कचहरी में सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा अलीगंज ग्राम कचहरी में सरपंच राधा देवी, पंचायत भवन में मुखिया गायत्री देवी, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में प्राचार्यों और निदेशकों ने तिरंगा फहराया। नमन विद्या पब्लिक स्कूल में वेदप्रकाश, विवेकानंद विद्यापीठ कंसेप्ट स्कूल में मोहित कुमार, फोनिक्स वर्ल्ड स्कूल में डॉ. एस. कुमार, डीएमएमसी कोचिंग सेंटर में राहुल कुमार, आनंद विद्या निकेतन में आनंद लाल पाठक, संत सरस्वती स्कूल मिर्जागंज में अशोक कुमार समेत कई शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इसी तरह विभिन्न पंचायत भवनों में मुखिया— कैथा पंचायत में देवनंदन यादव, आढा पंचायत में हेना कौसर, कोल्हाना पंचायत में सत्यम कुमार, सहोडा पंचायत में रेखा देवी, दीननगर पंचायत में जनार्दन यादव, अब्गिला पंचायत में कोमल कुमारी, इस्लामनगर पंचायत में दिलीप रावत, दरखा पंचायत में निर्मला देवी और मिर्जागंज पंचायत में मथुरा मांझी ने ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया।

स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया। लोजपा कार्यालय में बखोरी पासवान तथा जदयू कार्यालय में सुजीत मेहता ने झंडोतोलन किया।

इसी क्रम में अलीगंज बाजार में कई विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी एवं भव्य झांकी निकाली गई। साथ ही कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages