आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया 14वां राष्ट्रीय खेल दिवस - City Channel

Breaking

Friday, August 29, 2025

आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया 14वां राष्ट्रीय खेल दिवस

आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया 14वां राष्ट्रीय खेल दिवस


सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहु

जमुई/बिहार : आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल ऊझंडी में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

इसके बाद विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें दौड़, कबड्डी, फुटबॉल और रस्साकशी जैसे खेल प्रमुख रहे। सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को संस्थापक महोदय श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती कुमकुम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का आवश्यक हिस्सा हैं। खेलों से न केवल अनुशासन और परिश्रम की भावना आती है, बल्कि टीम भावना भी विकसित होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे और पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का उल्लास छाया रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages