जमुई में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हीरो हॉकी मेंस एशिया कप का सीधा प्रसारण, विधायक श्रेयसी सिंह और डीएम नवीन ने किया उद्घाटन - City Channel

Breaking

Friday, August 29, 2025

जमुई में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हीरो हॉकी मेंस एशिया कप का सीधा प्रसारण, विधायक श्रेयसी सिंह और डीएम नवीन ने किया उद्घाटन

जमुई में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हीरो हॉकी मेंस एशिया कप का सीधा प्रसारण, विधायक श्रेयसी सिंह और डीएम नवीन ने किया उद्घाटन


जमुई/बिहार : जमुई जिला प्रशासन की देखरेख में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विद्यालयों में खेल, शारीरिक गतिविधियों और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, देसी खेलों और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद का आयोजन हुआ। इसमें ओलंपिक खेलों की महत्ता और शारीरिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई।

एशिया कप का सीधा प्रसारण:

अपराह्न में विधायक श्रेयसी सिंह और डीएम नवीन ने संयुक्त रूप से समाहरणालय सभा कक्ष में हीरो हॉकी मेंस एशिया कप के लाइव प्रसारण का उद्घाटन किया।
विधायक श्रेयसी सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा— “पढ़ोगे-लिखोगे तब बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तब बनोगे लाजवाब।” उन्होंने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा किए और खिलाड़ियों में जोश भरते हुए खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताया।

जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

समारोह के अंत में विधायक श्रेयसी सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को फिट रहने की शपथ दिलाई और खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम, एडीएम रविकांत सिन्हा, शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक सह वरीय उप समाहर्ता नागमणि कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, मृत्युंजय कुमार और शिवपूजन शर्मा समेत कई अधिकारी व खेलप्रेमी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages