“मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर 16वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने खेल महोत्सव का किया आयोजन” - City Channel

Breaking

Sunday, August 31, 2025

“मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर 16वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने खेल महोत्सव का किया आयोजन”

“मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर 16वीं वाहिनी एस.एस.बी. ने खेल महोत्सव का किया आयोजन”

खैरा, जमुई/बिहार : जमुई के पकरी स्थित 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया।

कमाण्डेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में 29 से 31 अगस्त 2025 तक क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम बोर्ड और साइकिल रैली जैसे विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, स्कूली बच्चों और जवानों के बीच स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, टीम भावना विकसित करना और खेलों के प्रति रुचि जागृत करना रहा।

कार्यक्रम का समापन 31 अगस्त को एम.एस. मेमोरियल स्कूल पकरी और 16वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जागरूकता साइकिल रैली के साथ हुआ। रैली में जवानों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री बांके बिहारी, उप कमाण्डेंट श्री शैलेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी श्री मनिष खंडेलवाल, सहायक कमाण्डेंट (संचार) श्री नीरज कुमार सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी, जवान और एम.एस. मेमोरियल स्कूल पकरी के छात्र-शिक्षक मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के इस विशेष अवसर पर 16वीं वाहिनी एस.एस.बी. की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

No comments:

Post a Comment

Pages