“504वीं साइकिल यात्रा में पौधों के संरक्षण का संदेश” - City Channel

Breaking

Sunday, August 31, 2025

“504वीं साइकिल यात्रा में पौधों के संरक्षण का संदेश”

“504वीं साइकिल यात्रा में पौधों के संरक्षण का संदेश”

जमुई/बिहार :  पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई (रजिस्टर्ड)’ के तहत रविवार को नियमित यात्रा का 504वाँ क्रम निकाला गया। दर्जनों साइकिल यात्री श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से रवाना हुए और खैरमा, मलयपुर होते हुए लकड़ा ग्राम पहुँचे। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को पौधा संरक्षण का संदेश दिया गया।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमर कुमार ने कहा कि अब जबकि मानसून समाप्त हो चुका है, तो मानसून अवधि में लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी। तभी पौधे सही ढंग से विकसित हो पाएंगे।

सदस्य शैलेश भारद्वाज और कुंदन कुमार यादव ने कहा कि पेड़-पौधे, जल, वायु, भूमि, वन्य जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा केवल सरकार या संस्थाओं का काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। वहीं सदस्य राहुल राठौर और सीपू परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए। यदि अभी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देना कठिन हो जाएगा।

इस अवसर पर सन्नी बघेल, कुंदन कुमार यादव, मुरारी पासवान, जितेंद्र पासवान, मोनू पटेल, सत्यम पटेल, विजय राज, अमर कुमार, विवेक कुमार, सचिराज पद्माकर, सीपू सिंह परिहार, शैलेश भारद्वाज, शांतनु सिंह और हर्ष कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages