जमुई जिला कामर्स संघ का चुनाव सम्पन्न, गोपाल प्रसाद बरनवाल बने निर्विरोध अध्यक्ष, पवन केशरी कोषाध्यक्ष, पिंटू झा 108 मतों से जीतकर बने महासचिव
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
रविवार को जमुई जिला कामर्स संघ का विधिवत चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए श्री गोपाल प्रसाद बरनवाल को निर्विरोध चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर श्री पवन केशरी ने भी निर्विरोध जीत हासिल की।
महासचिव पद को लेकर हुए मुकाबले में श्री पिंटू झा ने 108 मतों से विजयी होकर श्री धनश्याम गुप्ता को हराया। उनकी इस निर्णायक जीत के साथ ही महासचिव पद पर उनकी स्थिति मजबूत हो गई।
बताते चलें कि नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को व्यापारी वर्ग सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। वहीं इस चुनाव के माध्यम से व्यापारियों को नई नेतृत्व टीम मिलने की उम्मीद जगी है, जो उनके हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगी।

No comments:
Post a Comment