गिरिडीह में भारी बारिश की आशंका, उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों से की घरों में ही रहने की अपील - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

गिरिडीह में भारी बारिश की आशंका, उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों से की घरों में ही रहने की अपील

गिरिडीह में भारी बारिश की आशंका, उपायुक्त रामनिवास यादव  ने लोगों से की घरों में ही रहने की अपील


गिरिडीह/झारखंड : गिरिडीह जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही प्रशासन का कहना है कि बीते कुछ समय से हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और छोटे हादसे की स्थिति भी बनी हुई है, जिससे लोगों की जान-माल को नुकसान पहुँच सकता है।

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आम लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर के भीतर ही सुरक्षित रहें। बारिश के चलते रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने यह भी कहा है कि अगर कोई आपात स्थिति हो या किसी को सहायता की ज़रूरत हो, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। आपदा प्रबंधन की टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता पहुँचाई जा सके।

लोगों से यह भी अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

No comments:

Post a Comment

Pages