पत्नेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, विधायक श्रेयसी सिंह ने किया भूमि पूजन - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

पत्नेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, विधायक श्रेयसी सिंह ने किया भूमि पूजन

पत्नेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, विधायक श्रेयसी सिंह ने किया भूमि पूजन


🔹श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 8.52 करोड़ की योजना का हुआ शुभारंभ।

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर जमुई जिले के प्रसिद्ध पत्नेश्वर धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत ₹8,52,25,000 की योजना का शिलान्यास लोकप्रिय विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण श्रद्धालु भक्तों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई सम्मानित जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं और ट्रस्ट ने जताया आभार

पत्नेश्वर धाम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, सदस्यगण और भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया और भगवान भोलेनाथ से उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में मंदिर के सचिव राजीव पांडेय, उपाध्यक्ष प्रशांत सिन्हा, बरहट प्रमुख रूबेन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, बृजनंदन सिंह, विनय पांडेय, सुरेन्द्र तांती, रवि सिंह, ब्रजेश सिंह, नरेश पांडेय, हिमांशु पांडेय, बलराम यादव, विमल वर्मा, विक्रम सिंह सहित अन्य कई प्रमुख लोग शामिल थे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव, बोल बम, जय भोलेनाथ के नारों से गूंज उठा और पूरे वातावरण में आस्था, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला

No comments:

Post a Comment

Pages