जमुई के विवेक कुमार को मिला ‘डॉ. कलाम यूथ रत्न अवॉर्ड – 2025’
🔹दस वर्षों के सामाजिक-पर्यावरणीय योगदान को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान।
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई जिले के लिए गर्व का क्षण है। यहां के युवा समाजसेवी विवेक कुमार को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 7.0 के दौरान ‘डॉ. कलाम यूथ रत्न अवॉर्ड – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पिछले दस वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।
"हमें हार नहीं माननी चाहिए..."डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरणा :
विवेक कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक विचार – "हमें हार नहीं माननी चाहिए और ना ही हमें समस्या को हमें पराजित करने की अनुमति देनी चाहिए" – को अपना मार्गदर्शन बनाया। उन्हीं की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विवेक की सामाजिक सक्रियता को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया।
'कलामवाद' पुस्तक में स्थान पाई विवेक की कहानी :
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मोटिवेटर मुन्ना कुमार द्वारा लिखित प्रेरणास्पद पुस्तक 'कलामवाद' का विमोचन भी किया गया, जिसमें विवेक कुमार की प्रेरणादायक जीवन-यात्रा को भी शामिल किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
अंतरराष्ट्रीय पहचान :
इस कार्यक्रम में श्रीलंका, नेपाल, अमेरिका, दुबई सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने भाग लिया, जिससे विवेक कुमार के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई।
‘साइकिल यात्रा’ टीम को किया सम्मान समर्पित :
सम्मान प्राप्ति पर विवेक कुमार ने कहा “यह सम्मान ख्वाब फाउंडेशन, मुन्ना भैया, साइकिल यात्रा – एक विचार जमुई की पूरी टीम और हर शुभचिंतक को समर्पित है, जिन्होंने बिना किसी लाभ की इच्छा के समाज सेवा में साथ दिया।”
जमुई में हर्ष की लहर:
विवेक कुमार की इस उपलब्धि से पूरे जमुई में खुशी की लहर दौड़ गई है। लड्डू मिश्रा, राकेश मालाकार, अखिलेश सिंह, शांतनु सिंह, गुंजन मिश्रा, सचिराज पद्माकर, नंदलाल सिंह, संकेत सिंह, सत्यम कुमार, राहुल राठौर, गोलू कुमार, शेषनाथ राय समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और इसे जमुई के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

No comments:
Post a Comment