धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर का होगा पतनेश्वर धाम के तर्ज पर विकास
🔹विधायक श्रेयसी सिंह की पहल पर पर्यटन मंत्री से हुई अहम मुलाकात।
सिकंदरा, जमुई/बिहार : जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित प्राचीन धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के कायाकल्प की दिशा में एक नई पहल की गई है। जमुई की लोकप्रिय विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने पटना में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने धनेश्वर नाथ मंदिर सहित जमुई जिले के अन्य प्रमुख पर्यटक स्थलों के समुचित विकास पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि धनेश्वर नाथ मंदिर का विकास पतनेश्वर धाम की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक विशेष विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा :
इस योजना के क्रियान्वयन से धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों को भी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल का दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
भाजपा जमुई के जिला मंत्री ब्रजेश सिंह राजपूत ने विधायक श्रेयसी सिंह के इस प्रयास के लिए उनका विशेष आभार व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment