"बिहार का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प" - उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

"बिहार का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प" - उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा

"बिहार का चहुमुखी विकास मेरा संकल्प" - उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा

🔹नालंदा की गरिमा की तरह सम्पूर्ण बिहार को बनाना है विश्वविख्यात : उपमुख्यमंत्री का विज़न स्पष्ट।

सिटी संवाददाता : प्रो. रामजीवन साहु

रविवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार का चहुमुखी विकास ही उनका जीवन संकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार अब परिवर्तन के उस दौर में है, जहाँ 2005 का बिहार और 2025 का बिहार तुलना योग्य ही नहीं रहे

विकास का नया पैमाना: 5 और 7 की तुलना उचित, 5 और 35 की नहीं :

उपमुख्यमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा, "हम 5 और 7 की तुलना कर सकते हैं, लेकिन 5 और 35 की तुलना नहीं कर सकते।" उन्होंने बताया कि 2005 से पहले बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

बेटियों की शिक्षा में आई क्रांतिकारी बदलाव :

उन्होंने कहा कि पहले के दौर में लड़कियां शायद ही स्कूल जाती थीं, लेकिन आज वे कॉलेज, तकनीकी संस्थान और प्रतियोगी परीक्षाओं में दमखम से आगे बढ़ रही हैं। यह बिहार की सामाजिक चेतना और सरकार की योजनाओं का परिणाम है।

बिहार को बनाना है विश्वविख्यात, नालंदा जैसी पहचान दिलाना है :

श्री सिन्हा ने कहा कि "जिस प्रकार नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन काल में पूरी दुनिया में ज्ञान का केंद्र था, उसी तरह मैं चाहता हूँ कि सम्पूर्ण बिहार की पहचान विश्व मंच पर बने। बिहार सिर्फ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का राज्य न होकर आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टि से भी विकसित राज्य बने।

नीति नहीं, नीयत भी बदली है :

उन्होंने जोर देकर कहा कि "हमने सिर्फ योजनाएं नहीं बदली हैं, बल्कि काम करने की नीयत भी बदली है।" आज गाँवों में पक्की सड़कें, हर घर नल का जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं पहुँची हैं। उपमुख्यमंत्री का यह वक्तव्य साफ़ दर्शाता है कि बिहार अब संकल्प और संभावनाओं का प्रदेश बन चुका है।

No comments:

Post a Comment

Pages