भाजपा नेता विकास सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने 400 से अधिक पौधे लगाए
🔹सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया जन्मोत्सव, कई गांवों में हुआ पौधारोपण।
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह के जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार के साथ मनाते हुए जिले भर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गाँवों के सार्वजनिक स्थलों पर 400 से अधिक पौधों का रोपण किया।
टिहिया से लेकर नीमारंग तक बही हरियाली की बयार :
पौधारोपण कार्यक्रम जिले के टिहिया, डहुआ, धोबघट, पाड़ो, लकड़ा, भंडरा, पनपुरवा, नवीनगर, झुन्डो, नीमारंग, बरूअट्टा समेत कई गांवों में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक नेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि हरियाली के प्रति सामूहिक संकल्प का दिन है।
तीन दशक से अधिक समर्पण, भाजपा को घर-घर पहुँचाने वाले कर्मयोगी :
स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि विकास सिंह पिछले 30 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। वे जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं, तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक जाकर सीधे जनसंपर्क करते हैं। यही कारण है कि हजारों कैडर, सैंकड़ों समर्थक और अनगिनत फॉलोअर्स आज उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्य में जुटे हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा जुड़ाव, अनेक संगठनों में सक्रिय योगदान :
श्री सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी हैं। वे बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद सहित विचार परिवार के संगठनों में सक्रिय रहते हुए निरंतर मार्गदर्शन व विस्तार कार्य करते हैं।
2011 से 2016 तक खैरा से रहे जिला पार्षद, कोरोना काल में निभाई अनोखी भूमिका :
2011 से 2016 तक खैरा से जिला पार्षद रहते हुए इन्होंने आम जनमानस के सुख-दुख में सहभागिता निभाई। कोरोना लॉकडाउन के 68 दिनों में 67 दिन तक गांव-गांव पहुंचकर मास्क वितरण, खाद्य सामग्री और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित करने जैसे कार्य कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने आरएसएस के सहयोग से कोविड काल में कोरेन्टीन सेंटरों पर योगाभ्यास कार्यक्रम भी आयोजित करवाए ताकि प्रवासी भाई स्वस्थ और तनावमुक्त रह सकें।
नवाचार और सेवा की मिसाल :
श्री विकास सिंह का जन्मदिन सिर्फ समारोह नहीं, बल्कि समाजसेवा की प्रेरणा बनकर उभरा। उनके कार्यों से युवा कार्यकर्ताओं में सेवा और समर्पण की भावना सशक्त होती जा रही है।




No comments:
Post a Comment