समस्तीपुर में माय भारत के तहत तीन दिवसीय लीडरशिप बूट कैंप शुरू - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

समस्तीपुर में माय भारत के तहत तीन दिवसीय लीडरशिप बूट कैंप शुरू

समस्तीपुर में माय भारत के तहत तीन दिवसीय लीडरशिप बूट कैंप शुरू

समस्तीपुर/बिहार : अजय कुमार सिन्हा

समस्तीपुर से खबर है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के "माय भारत" अभियान के तहत तीन दिवसीय आवासीय लीडरशिप बूट कैंप का आयोजन शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण शिविर गजराज पैलेस, मथुरापुर में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला युवा अधिकारी सुश्री दीक्षा मिश्रा, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री केदारनाथ सिंह, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, तथा प्रशिक्षक पी.एन. झा, पवन कुमार और मनीष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस कैंप में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 35 युवा – युवक और युवतियाँ – भाग ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट प्रदान की गई है।

उद्घाटन सत्र में गुड्डू नटराज डांस एकेडमी के बच्चों ने स्वागत नृत्य और पारंपरिक गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वित्तीय साक्षरता, नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में रजनीश, अजय, एजाज, निशि, मुस्कान, अली, रूपेश, संजीत, सिंटू और राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Pages