जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रभावी कार्यान्वयन पर दिया ज़ोर
सिटी संवाददाता : प्रो० संवाददाता
जमुई/बिहार : सोमवार को जमुई समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना रहा।
लाभार्थियों तक पहुँचे योजनाओं का वास्तविक लाभ – डीएम
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ वास्तविक और लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने योजनाओं के कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर बल दिया।
बरनार जलाशय योजना का भी लिया फीडबैक :
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बरनार जलाशय योजना से संबंधित प्रगति की भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विभागों ने दी उपलब्धियों की जानकारी :
बैठक में शामिल विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल रहे।
शिक्षा विभाग : वर्तमान में क्रियान्वित योजनाओं की विस्तारपूर्वक रिपोर्ट दी गई। पर्यावरण एवं वन विभाग : तय लक्ष्यों के अनुसार अब तक की गई वृक्षारोपण और अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। खाद्य एवं उपभोक्ता, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज, आरडब्ल्यूडी, समाज कल्याण, नगर विकास, सहकारिता, ग्रामीण विकास, जीविका, कृषि, लघु जल संसाधन, योजना एवं विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, गृह, पशु एवं मत्स्य पालन विभाग – सभी ने अपने-अपने विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
निर्देशों का पालन आवश्यक : जिलाधिकारी
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आगामी समीक्षात्मक बैठक से पूर्व ठोस उपलब्धियों के साथ आने और जमीनी स्तर पर योजनाओं के असर को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

No comments:
Post a Comment