धर्मदेव यादव ने किया छापा, धपरी और तेलियाडी चौक पर 'बिहार बदलाव सभा' का आयोजन - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

धर्मदेव यादव ने किया छापा, धपरी और तेलियाडी चौक पर 'बिहार बदलाव सभा' का आयोजन

धर्मदेव यादव ने किया छापा, धपरी और तेलियाडी चौक पर 'बिहार बदलाव सभा' का आयोजन

🔹जन सुराज पार्टी के विचारों को लेकर उमड़ा जनसैलाब, विकास को बनाया मुख्य मुद्दा।

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जन सुराज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं झाझा विधानसभा से संभावित प्रत्याशी धर्मदेव यादव के नेतृत्व में रविवार को छापा, धपरी और तेलियाडी चौक पर ‘बिहार बदलाव सभा’ का आयोजन किया गया। तीनों स्थलों पर आयोजित सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और जन सुराज पार्टी की विचारधारा के प्रति रुचि और समर्थन जताया।

"बिहार की राजनीति में कभी विकास मुद्दा ही नहीं रहा" : धर्मदेव यादव

सभा को संबोधित करते हुए धर्मदेव यादव ने कहा "बिहार की राजनीति में अब तक विकास, शिक्षा, रोजगार और कृषि जैसे मूलभूत मुद्दों पर कभी गंभीर चर्चा नहीं हुई। रोजगार का घोर अभाव है, शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, किसान बदहाल हैं और महिलाओं-बुजुर्गों की स्थिति चिंताजनक है।"

उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात ने बिहार के विकास को रोक रखा है, और इसे दिशा देने के लिए जन सुराज ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने यह दावा किया कि पार्टी आने वाले 5 से 10 वर्षों में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने का संकल्प लेकर चल रही है।

"35 वर्षों में बिहार हर स्तर पर पिछड़ गया" : जमादार सिंह

जन सुराज पार्टी के नेता जमादार सिंह ने कहा कि पिछले तीन दशकों में बिहार में बदलाव की बजाय गिरावट ही आई है। उन्होंने लोगों से राजनीतिक बदलाव की आवश्यकता को समझने और सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

"जात-पात और धर्म के नाम पर वोटिंग से बिहार नहीं बदलेगा" : रामाकांत पासवान

युवा अध्यक्ष रामाकांत पासवान ने अपने संबोधन में कहा "जब तक बिहार की राजनीति जात-पात और धर्म-मजहब के आधार पर चलती रहेगी, तब तक राज्य का पिछड़ापन नहीं मिटेगा।"

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज के वास्तविक मुद्दों पर विचार करें और नीति आधारित राजनीति को अपनाएं।

अन्य नेताओं ने भी किया संबोधित:

सभा को सिकंदरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, कैलाश दास, उमा पंडित, धर्मेंद्र मंडल, प्रमोद यादव, रंजीत यादव और मनीष कुमार ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में बिहार में जन सुराज आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि "अब समय है बिहार को बदले जाने का, नई पीढ़ी को आगे आने का।"

No comments:

Post a Comment

Pages