प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया - City Channel

Breaking

Wednesday, July 30, 2025

प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित एक समारोह में, सम्पूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों की मेहनत और योगदान को सराहा।

बता दें कि नीति आयोग ने जमुई जिले को "आकांक्षी जिला" के रूप में चुना है। जिले के चार प्रखंड लक्ष्मीपुर, सोनो, खैरा, और बरहट को "आकांक्षी प्रखंड" के रूप में नामित किया गया है।

वर्ष 2024 के जुलाई से सितंबर तक, जिले में आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाना था, जिनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, और कौशल विकास शामिल थे। अभियान के दौरान, जिले के अधिकारियों और क्षेत्रीय पदस्थों ने उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रभारी मंत्री ने इन अधिकारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर, खैरा और लक्ष्मीपुर प्रखंड ने संपूर्ण 06 सूचकांकों को संतृप्त किया, जबकि बरहट प्रखंड ने 03 सूचकांकों और सोनो प्रखंड ने 02 सूचकांकों को संतृप्त किया।

इस सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस रश्मि रंजन, खैरा बीडीओ चंदन कुमार चक्रवर्ती, लक्ष्मीपुर, सोनो और बरहट प्रखंड के बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में विधायक श्रेयसी सिंह, प्रफुल्ल कुमार मांझी, जिलाधिकारी श्री नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages