राजद नेता गोपाल गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नामित, समर्थकों में हर्ष - City Channel

Breaking

Tuesday, July 29, 2025

राजद नेता गोपाल गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नामित, समर्थकों में हर्ष

राजद नेता गोपाल गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नामित, समर्थकों में हर्ष 

जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

 मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल, जमुई के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जमुई जिला के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री गोपाल गुप्ता को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है। उनके इस मनोनयन पर जमुई सहित पूरे बिहार में राजद समर्थकों में खुशी का माहौल है।

जमुई शहर के सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी श्री गुप्ता ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान देना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी, दोनों का विषय है। उन्होंने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

इधर, राजद जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, रामदेव यादव, मुरारी राम, प्रयाग यादव, मोहम्मद सलामुल, बबलू गोप, मुकेश साव समेत कई नेताओं ने श्री गुप्ता को बधाई दी है और पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। 

No comments:

Post a Comment

Pages