भाजपा जमुई द्वारा महावीर वाटिका में एक दिवसीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन
🔹संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।
जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
भारतीय जनता पार्टी, जमुई द्वारा महावीर वाटिका, जमुई में जमुई एवं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद केशरी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सह जमुई विधानसभा संयोजक श्री बृजनन्दन सिंह द्वारा किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रभात प्रभारी इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, सोनेलाल पासवान, गोपाल कृष्ण, अनिल दीक्षित एवं अजय पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जिलाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद केशरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यशाला की महत्ता और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित कर उन्हें प्रेरित करने का कार्य करती है। अब जब बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है, तो यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बूथ को मजबूत करें। बूथ जीता, तो चुनाव जीता।”
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और पहले ही हार मान चुका है। “बिहार में डबल इंजन की सरकार है, जिसकी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। एनडीए की पुनः सरकार बनना तय है, लेकिन हमें चारों विधानसभा सीटों पर विजय सुनिश्चित करनी है।”
जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को अब सर झुकाकर नहीं, बल्कि सर ऊँचा कर जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बतानी हैं।
उन्होंने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि “हमने जो वादे किए थे, उन्हें न सिर्फ़ निभाया, बल्कि वो काम भी पूरे किए, जिन्हें लोग असंभव मान चुके थे। आज विपक्ष हमारी उपलब्धियों को देखकर खुद को हारा हुआ महसूस कर रहा है।”
कार्यशाला में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, जनता से सीधा संवाद बनाने और विपक्ष के भ्रमजाल को तोड़ने का आह्वान किया गया।
No comments:
Post a Comment