वार्ता कार्यक्रम के ज़रिए किशोरियों को मिली बाल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी - City Channel

Breaking

Saturday, July 26, 2025

वार्ता कार्यक्रम के ज़रिए किशोरियों को मिली बाल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी

वार्ता कार्यक्रम के ज़रिए किशोरियों को मिली बाल संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी

🔹बरहट प्रखंड के +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय में हुआ आयोजन।

बरहट,जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार

बरहट प्रखंड अंतर्गत +2 परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय, जमुई में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को बाल संरक्षण, महिला कल्याण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना और योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, किशोरियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित प्रतिभागियों को WCDC द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY), बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन, साइबर सुरक्षा, मद्य निषेध, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, परवरिश योजना, स्पॉन्सरशिप, मानव व्यापार की रोकथाम, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, कन्या भ्रूण हत्या एवं POCSO एक्ट जैसे विषयों पर सरल भाषा में जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही विद्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति (Internal Complaint Committee) के गठन की प्रक्रिया और महत्त्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम के संचालन और सफलता में WCDC, DHEW एवं OSC की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। WCDC की ओर से डॉ. अनुजा कुमारी (DPM), DHEW से मुकेश कुमार (DMC), गौरव कुमार (लैंगिक विशेषज्ञ), विकास कुमार (वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ), प्रताप सिंह (लेखा सहायक) तथा OSC से पूनम कुमारी (केंद्र प्रशासक), शालू सिन्हा (मनो-सामाजिक परामर्शी), चंदन कुमार (कार्यालय सहायक-DEO) ने किशोरियों को सभी विषयों पर संवेदनशील और व्यवहारिक जानकारी दी।

इस आयोजन ने किशोरियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति न केवल जागरूक किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages