विधायक दामोदर रावत का हालचाल लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा व अधिकारीगण
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव
गिद्धौर/जमुई : झाझा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आज बिहार सरकार के निषेध मंत्री सह जमुई जिला प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ जमुई पहुंचे।
ज्ञात हो कि विधायक रावत दिनांक 26 जुलाई को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अचानक फिसल कर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल उनका इलाज जमुई स्थित आवास पर ही चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही वे विशेष चिकित्सीय जांच के लिए पटना रवाना हो सकते हैं।
घटना के बाद से विधायक रावत से मिलने उनके कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सत्तापक्ष व विपक्ष के नेता लगातार उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
शाम को प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और विधायक रावत का हालचाल लिया। इस दौरान मंत्री सदा ने कहा कि – "दामोदर रावत जैसे अनुभवी और जनप्रिय जनप्रतिनिधि का जल्द स्वस्थ होना हम सभी के लिए जरूरी है। सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।"
मौके पर जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। विधायक के स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्र में चिंता के साथ-साथ उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएँ भी जारी हैं।

No comments:
Post a Comment