जश्न-ए-आजादी की तैयारियों पर मंथन, जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक - City Channel

Breaking

Monday, July 28, 2025

जश्न-ए-आजादी की तैयारियों पर मंथन, जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक

जश्न-ए-आजादी की तैयारियों पर मंथन, जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक

🔸 15 अगस्त को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
🔸 अपराह्न में पेंटिंग प्रतियोगिता और दोस्ताना फुटबॉल मैच का आयोजन
🔸 एसपी बोले – परेड का होगा अनूठा और अचंभित करने वाला प्रदर्शन

जमुई/बिहार: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार शामिल हुए।

जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी गरिमा, सुरक्षा और व्यवस्था के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन से शुरू होगा। कार्यक्रम में परेड, सलामी, सम्मान समारोह और मुख्य अतिथि का संबोधन प्रमुख होंगे।

स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

डीएम ने विभिन्न स्थलों – जैसे समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस कार्यालय, शहीद स्थलों व महादलित टोलों – में भी ध्वजारोहण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाटर प्रूफ पंडाल, रंग-रोगन, मंच व्यवस्था, पेयजल, बिजली, बैरिकेडिंग, साउंड सिस्टम, आमंत्रण पत्र और साफ-सफाई जैसे सभी इंतजाम समय रहते दुरुस्त करने को कहा।

पेंटिंग प्रतियोगिता व फुटबॉल मैच से मिलेगा उत्सव को नया आयाम:

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए अपराह्न में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जहां वे अपनी कला के जरिए देशभक्ति भावनाओं को चित्रित करेंगे।

इसके अलावा पदाधिकारियों व पत्रकारों के बीच दोस्ताना फुटबॉल मैच खेला जाएगा, जिससे आजादी की खुशियों को आपस में साझा किया जा सके।

सांस्कृतिक संध्या से होगा समापन, ऑक्सफोर्ड स्कूल का रहेगा विशेष योगदान:

संध्या के समय शिल्पा विवाह भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बैंड ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति और राष्ट्रगान की जिम्मेदारी निभाई जाएगी।

एसपी ने दी परेड को भव्य बनाने की जानकारी:

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि परेड में पुलिस बल, एनसीसी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और मणिद्वीप के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। उन्होंने वादा किया कि यह परेड अनूठी, अजूबा और अचंभित करने वाली होगी। पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

पदाधिकारियों ने समर्पण के साथ की भागीदारी:

बैठक में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, एसडीएम सौरभ कुमार, डीएसपी मो. आफताब अहमद, डीईओ दया शंकर, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, ओएसडी नागमणि वर्मा, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, आईसीडीएस की डीपीओ रश्मि रंजन, सीओ ललिता कुमारी, जमुई थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages