इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की अलीगंज प्रखंड इकाई का हुआ सांगठनिक विस्तार
🔹दिवाकर कुमार बने प्रखंड अध्यक्ष, अभय मोहित को महासचिव की जिम्मेदारी।
सिटी संवाददाता : मो० मुमताज
अलीगंज,जमुई/बिहार : शिक्षा क्षेत्र से जुड़े निजी विद्यालयों के संगठन इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की अलीगंज प्रखंड इकाई का संगठनात्मक विस्तार शनिवार को आनंद विद्या निकेतन, अलीगंज के सभागार में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अलीगंज प्रखंड के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जहां सर्वसम्मति से नेतृत्व चयन की प्रक्रिया अपनाई गई।
नए पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- प्रखंड अध्यक्ष – दिवाकर कुमार
- प्रखंड महासचिव – अभय मोहित
- कार्यकारी अध्यक्ष – आदित्य धनराज
- कोषाध्यक्ष – जोनी जोसेफ
- मीडिया प्रभारी – प्रभाकर कुमार
- प्रखंड प्रवक्ता – प्रियांशु कुमार
- प्रखंड सलाहकार – अजय कुमार
- संयुक्त सचिव – राहुल कुमार
कार्यकाल और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर :
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल चयन तिथि से आगामी दो वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
चुनाव प्रक्रिया को राज्य प्रतिनिधि श्री आनंद लाल पाठक, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, तथा जिला महासचिव वेद प्रकाश की देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराया गया।
संगठन में नई ऊर्जा और दिशा की उम्मीद :
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के तहत संगठन को और सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाया जाएगा तथा निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment