जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत का किया समाधान
जमुई/बिहार : जमुई जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने झाझा प्रखंड के रजला गांव निवासी किशुन यादव द्वारा ऑनलाइन दर्ज कराई गई भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत का निस्तारण कर दिया। यह शिकायत उनके पूर्वजों के नाम से जमाबंदी कायम किए जाने को लेकर थी।
जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राम दुलार राम ने बताया कि परिवादी किशुन यादव द्वारा दाखिल की गई शिकायत की सुनवाई कार्यालय में की गई, जिसमें अपर समाहर्ता के प्रतिनिधि पप्पू मरांडी, संबंधित राजस्व कर्मचारी और परिवादी स्वयं उपस्थित रहे। राजस्व अभिलेखों के मिलान के बाद यह पाया गया कि मौजा बेलाटाड़ के जमाबंदी संख्या 91, खाता संख्या 25, खेसरा संख्या 62, 64 और 182 की कुल 0.60 एकड़ जमीन पहले से ही उनके पूर्वज बुधन गोप पे. ज्ञान गोप के नाम से ऑफलाइन पंजी 02 में दर्ज है।
हालांकि ऑनलाइन पोर्टल पर यह जमाबंदी दर्ज नहीं होने के कारण रसीद कटने में बाधा आ रही थी। अब उक्त भूखंड की जमाबंदी ऑनलाइन प्रणाली में दर्ज कर दी गई है, जिससे समस्या का समाधान हो गया है।
शिकायत के निपटारे के बाद परिवादी किशुन यादव ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की कार्रवाई पर संतोष जताया और समाधान प्रक्रिया को सराहा।

No comments:
Post a Comment