केकेएम कॉलेज को मिली पहली महिला प्राचार्य – डॉ. कंचन गुप्ता ने संभाला कार्यभार
सिटी संवाददाता : प्रो. रामजीवन साहु
जमुई/बिहार : जमुई जिले के प्रतिष्ठित केकेएम कॉलेज को उसकी पहली महिला प्राचार्य मिल गई हैं। डॉ. कंचन गुप्ता ने दिनांक 26 जुलाई 2025 को कॉलेज के 24वें प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करते ही डॉ. गुप्ता ने अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संबोधन में कहा – N“कॉलेज का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ अपनत्व और सहयोग का भाव रखूँगी। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।”
इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार की उपस्थिति में पदभार ग्रहण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रो. देवेन्द्र कुमार गोयल, डॉ. गौरीशंकर पासवान, डॉ. आमोद कुमार सिंह, प्रो. नाहिद बदर सहित कई अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
डॉ. कंचन गुप्ता का प्राचार्य पद पर आगमन महिला नेतृत्व और उच्च शिक्षा में सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में कॉलेज को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:
Post a Comment