16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जमुई ने किया फिट इंडिया मिशन के तहत पकरी गाँव में साइकिल रैली का आयोजन
खैरा/जमुई/बिहार : राजीव रंजन/राकेश कुमार
रविवार को फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा जमुई जिले के पकरी गाँव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में व्यवहारिक बदलाव लाना तथा युवाओं और विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को "विजय दिवस" के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें देश के वीर जवानों के बलिदान और वीरता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, इस रैली के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं समर्पण की भावना को जागृत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर साइकिल रैली में उच्च विद्यालय पकरी खैरा के 33 छात्र-छात्राएं, 7 शिक्षक, तथा 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट श्री बाँके बिहारी, 5 अधिकारी, 35 अधीनस्थ अधिकारी एवं 120 जवानों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेकर राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
यह रैली न केवल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का माध्यम बनी, बल्कि यह भी दर्शाया कि फिटनेस, अनुशासन और देशसेवा को एक साथ जोड़कर राष्ट्र निर्माण को मजबूती दी जा सकती है।


No comments:
Post a Comment