कांग्रेस नेता ने वरडीह गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर किया आर्थिक सहयोग - City Channel

Breaking

Sunday, July 27, 2025

कांग्रेस नेता ने वरडीह गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर किया आर्थिक सहयोग

कांग्रेस नेता ने वरडीह गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर किया आर्थिक सहयोग


अलीगंज/जमुई/बिहार : मो० मुमताज

अलीगंज, प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वरडीह गांव में रविवार को कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार पासवान ने रामेश्वर साव के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और स्थिति को देखते हुए अपने निजी कोष से आर्थिक मदद प्रदान की।

राजकुमार पासवान ने बताया कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए उन्हें यह जानकारी मिली कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान रामेश्वर साव का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया और उनका पूरा परिवार अब घर विहीन हो गया है। यह दुखद घटना दो दिन पहले हुई थी, लेकिन न तो कोई सरकारी अधिकारी और न ही कोई स्थानीय प्रतिनिधि उनके पास सहायता देने के लिए पहुंचा।

उन्होंने कहा कि "मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है" और कांग्रेस पार्टी सदैव गरीबों के हक और अधिकार की रक्षा करती आई है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "वर्तमान सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। एक ओर सरकार गरीबों को पक्का मकान देने की घोषणा करती है, लेकिन आज भी 25% आबादी गरीबी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि "हाथ का साथ, सबका विकास" कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र है और यही कारण है कि पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है। इस दौरान उन्होंने वरडीह, मिर्जागंज, अलीगंज, महना, दरखा सहित कई गांवों का दौरा किया।

कार्यक्रम में मनोज कुमार, राकेश रौशन, सतीश कुमार, सुरज साव, मो बलाल, सुरेश कुमार, मदन साव, मनोज राम, कृष्ण कुमार, राकेश रंजन, मो असलम, अयूब और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages