पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात - अब मिलेगा ₹15,000 मासिक पेंशन, आश्रितों को भी ₹10,000 प्रतिमाह की पेंशन, सरकार ने जारी किया निर्देश
पटना/बिहार : बिहार के पत्रकारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, पेंशन प्राप्त कर रहे किसी पत्रकार की मृत्यु हो जाने की स्थिति में, अब उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यंत ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। पहले यह राशि ₹3,000 थी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज की भूमिका अतुलनीय है। वे न केवल लोगों को सशक्त सूचना प्रदान करते हैं, बल्कि समाज के सुधार व विकास में भी योगदान देते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि पत्रकारों को न सिर्फ कार्यरत अवस्था में, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सम्मानजनक जीवनयापन की सुविधा दी जाए।
इस फैसले का पत्रकारों ने स्वागत किया है और इसे पत्रकार समाज के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच बताया है। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करता है और इससे राज्य में पत्रकारिता और अधिक सशक्त होगी।

No comments:
Post a Comment