जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बनीं दो महत्वपूर्ण आयोगों की सदस्य, शुभकामनाओं का लगा तांता - City Channel

Breaking

Sunday, June 15, 2025

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बनीं दो महत्वपूर्ण आयोगों की सदस्य, शुभकामनाओं का लगा तांता

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह बनीं दो महत्वपूर्ण आयोगों की सदस्य, शुभकामनाओं का लगा तांता


अलीगंज : 
जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को बिहार सरकार द्वारा दो महत्वपूर्ण आयोगोंजननीय प्रौद्योगिकी और सरोगेसी आयोग तथा बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

श्रेयसी सिंह, जिन्होंने खेल जगत से राजनीति में कदम रखकर जनता का विश्वास जीता है, अब नीति-निर्माण से जुड़े दो महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर काम करेंगी।

 उनकी इस उपलब्धि पर जमुई वासियों समेत अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
बधाई देने वालों में युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना, युवा नेता महेश सिंह राणा, पवन कुमार दास, चंद्रशेखर आजाद, मनोज राम, सुनील शर्मा, रवि कुमार, अजय कुमार रावत, रवि केसरी, मनोज यादव, गोरेलाल यादव, डॉ. रमेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र पासवान उर्फ गुरूजी, दिवाकर सिंह, मो. राशिद अली सहित अनेक लोगों ने श्रेयसी सिंह को शुभकामनाएं दीं।

 बधाई देने वालों ने कहा कि "श्रेयसी सिंह को सामाजिक सरोकार से जुड़े इन आयोगों में शामिल किया जाना गर्व की बात है। हमें पूरा विश्वास है कि वे दोनों आयोगों में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा और प्रभावशीलता से निभाएंगी और प्रदेश को गौरवांवित करेंगी।"

लोगों ने बिहार सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह मनोनयन नई पीढ़ी की राजनीति और समाजसेवा के लिए प्रेरणादायक है।

No comments:

Post a Comment

Pages