आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में हादसे में करमा निवासी की मौत, मुखिया प्रतिनिधि के प्रयास से मुआवजे की पहल - City Channel

Breaking

Thursday, June 12, 2025

आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में हादसे में करमा निवासी की मौत, मुखिया प्रतिनिधि के प्रयास से मुआवजे की पहल

आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में हादसे में करमा निवासी की मौत, मुखिया प्रतिनिधि के प्रयास से मुआवजे की पहल

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन/राकेश कुमार

झाझा : जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत करमा पंचायत के रहने वाले जीवलाल यादव की आंध्र प्रदेश के एक स्टील प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। 28 वर्षीय जीवलाल की छाती में एक रॉड आर-पार हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

हादसे की खबर जब उनके गाँव करमा स्थित घर पहुँची, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी कविता देवी, पिता चुटू यादव और माँ बैगनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जीवलाल यादव अपने पीछे एक पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा महज चार वर्ष का है।

इस कठिन समय में ग्राम पंचायत करमा के मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आंध्रप्रदेश स्थित कंपनी प्रबंधन से लगातार संपर्क कर परिजनों को न्याय दिलाने की कोशिश की। उनके अथक प्रयासों से कंपनी ने नौ लाख रुपये मुआवजा देने की सहमति दी, जिसके बाद मृतक का शव गाँव लाया जा सका।

इसके साथ ही, मुखिया प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत चार लाख रुपये की सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह घटना प्रवासी श्रमिकों की कठिन परिस्थितियों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव की एक गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है। स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता से पीड़ित परिवार को कुछ राहत अवश्य मिली है।

No comments:

Post a Comment

Pages