भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन - City Channel

Breaking

Wednesday, May 21, 2025

भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : बुधवार को जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए गए सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

  अपने अध्यक्षीय संबोधन में अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने तकनीकी क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को राजनीति और नेतृत्व में भागीदारी देने का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने राजीव गांधी की दूरदर्शिता और राष्ट्रीय एकता के लिए उनके प्रयासों को याद किया। प्रदेश प्रतिनिधि सुधीर सिंह ने कहा कि आज का डिजिटल इंडिया राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है।

इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देवी जी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, सोनू प्रखंड से वरिष्ठ नेता नरेश सिंह, श्रीराम मांझी, विक्रम कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के प्रतिनिधि और जमुई जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने जिस भारत की कल्पना की थी, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके विज़न को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक जागरूकता फैलानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव निवास सिंह, रणजीत सिंह, रामेश्वर यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी अमर रहें के नारों और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages