अब शनिवार को लगेगा डीएम का जनता दरबार - City Channel

Breaking

Friday, May 16, 2025

अब शनिवार को लगेगा डीएम का जनता दरबार

अब शनिवार को लगेगा डीएम का जनता दरबार

जमुई : जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा अब हर शनिवार को जनता दरबार लगाएंगी। इसके पहले यह शुक्रवार को निर्धारित था।

   जन शिकायत निवारण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शशांक बरनवाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की जगह अब हर शनिवार को अपराह्न 12:30 बजे डीएम का जनता दरबार लगेगा और इसके जरिए व्यथितों की समस्याओं को सुना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जनता दरबार नागरिकों की समस्याओं का निदान करने का एक सशक्त मंच है। यहां पीड़ितों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Pages