एसटीएफ और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली कांड के दो फरार आरोपित गिरफ्तार। - City Channel

Breaking

Friday, May 23, 2025

एसटीएफ और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली कांड के दो फरार आरोपित गिरफ्तार।

एसटीएफ और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली कांड के दो फरार आरोपित गिरफ्तार

सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो :  जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र से नक्सली कांड के दो मुख्य फरार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह एसटीएफ और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान कैलु यादव उर्फ नुनेश्वर यादव और गुरुदयाल यादव उर्फ गुरुसहाय यादव के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और वर्ष 2005 में दर्ज नक्सली कांड संख्या 02/2005 में नामजद आरोपित रहे हैं।

चरकापत्थर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। दोनों को उनके वर्तमान निवास स्थान खरीक गांव से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सोनो थाना को सुपुर्द कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पर नक्सल संगठन से जुड़ाव और सहयोग जैसे गंभीर आरोप हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages