सोनिया-राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाया साजिश का आरोप - City Channel

Breaking

Wednesday, April 16, 2025

सोनिया-राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

सोनिया-राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाया साजिश का आरोप


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : आज बुधवार दिनांक 16 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जमुई जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने की, जबकि नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने संभाला।

कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस भवन से जुलूस निकालकर बाजार में प्रदर्शन किया और “मोदी-शाह इस्तीफा दो, मोदी सरकार मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण को आंदोलित कर दिया।

हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि "जब तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। यह लड़ाई अब जन आंदोलन में बदलेगी।"

वहीं मौके पर महासचिव श्रीनिवास सिंह ने कहा, “आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा सरकार सिर्फ विपक्ष को दबाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। सोनिया-राहुल पर साजिश कांग्रेस की सहनशक्ति की परीक्षा है, लेकिन हम इसे आंदोलन में बदल देंगे।”

साथ ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी ने कहा, “महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश अब नहीं चलेगी। सोनिया गांधी केवल कांग्रेस की नहीं, देश की शान हैं। उनके खिलाफ किसी भी साजिश को कांग्रेस की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।”

इधर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा, “मोदी सरकार की चालें अब जनता समझ चुकी है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए तैयार है। सोनिया और राहुल गांधी के अपमान का जवाब जन आंदोलन से दिया जाएगा।”

उधर प्रवक्ता सदानंद सिंह ने कहा, “सरकार को यह समझना होगा कि देश की आत्मा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी देश के युवाओं की आवाज हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश देश के भविष्य को रोकने जैसा है।”

साथ ही मौके पर जिला महासचिव संजय सिंह ने कहा, “मोदी सरकार हर उस आवाज को दबाना चाहती है जो सच्चाई की बात करती है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। यह संघर्ष अंत तक जारी रहेगा।”

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में: नवीन सिंह, फैजल साहब, अशोक दास, कुमार गंधर्व, श्रीराम मांझी, सुनील कुमार मंडल, धर्मेंद्र पासवान, सुधीर सिंह (प्रदेश प्रतिनिधि), अरुण मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार सिंह, जयदेव सिंह, ब्रह्मदेव राम, उदय सिंह, मंतून सिंह, रिजाउल होदा, शंभू यादव, मकेश्वर यादव, मनोज उपाध्याय, रमेश पांडे, रामानुज सिंह, नया मुखर्जी, शशि भूषण सिंह, मुरारी सिंह (शुक्ला जी), रामाश्रय सिंह, छोटू मियां, मुमताज, लंच तमोली, नौशाद, बबलू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह प्रदर्शन कांग्रेस की एकजुटता, नेतृत्व के प्रति समर्पण और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष की प्रतिबद्धता का संदेश बनकर उभरा।

No comments:

Post a Comment

Pages