नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव
जमुई, प्रतिनिधि रिपोर्ट दिल्ली : भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयोग के सदस्य श्री सुखविंदर सिंह सिंधु एवं डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में "इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेमोक्रेटिक इलेक्टोरल मैनेजमेंट भवन, नई दिल्ली" में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन राजद जमुई जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने सक्रिय भागीदारी की।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आदर्श आचार संहिता, चुनावी प्रक्रिया, चुनावी पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लेकर जागरूकता और समझ को और अधिक सशक्त बनाना था।
राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने अपने वक्तव्य में कहा,
"लोकतंत्र की मजबूती का आधार निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया है। इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर मुझे चुनावी व्यवस्था की बारीकियों को और गहराई से समझने का अवसर मिला। आयोग द्वारा दी गई जानकारियाँ अत्यंत उपयोगी और मार्गदर्शक हैं, जिन्हें हम जमीनी स्तर पर जनता तक पहुंचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रयोग करेंगे। राजद पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और जन आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।"
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ मिलती है, बल्कि यह चुनावों को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भी सहायक होता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है, जिसमें निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा चुनाव संबंधी तकनीकी, कानूनी और प्रायोगिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।



No comments:
Post a Comment