जिलाधिकारी ने अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतो के विभिन्न गांव पहुंचकर नल जल का स्थिति का लिया जायजा
🔹प्रखंड क्षेत्र मे अधिकांश पंचायतो मे नल जल फेल, नही मिल रहा इस भीषण गर्मी मे पानी।
अलीगंज/जमुई : जमूई जिलाधिकारी राकेश कुमार ने गुरूवार को अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जागंज, कैयार व पुरसंडा सहित दर्जनो गांव पहूचकर नल जल स्थिति का निरीक्षण किया।
डीएम सीधे मिर्जागंज पंचायत के वार्ड न 6, 7, वरडीह में नल जल की स्थिति बेहद खराब है और पानी संचालित बंद पडा है। वहीं दिघौत के 3, 5 मे भी बोरिंग फेल है जिसे दिख उन्होने पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक सप्ताह के अंदर बोरिंग कराकर नल से जल घरो तक पहूचाने का निर्देश दिया।
वही डीएम कैयार पंचायत के कैयार महादलित टोला मे जाकर नल जल स्थिति बेहद खराब देखकर पीएचडी विभाग को कडी फटकार लगाते हुए अविलंब सभी जगह पानी चालु कराने को लेकर निर्देशित किया। साथ ही पुरसंडा पंचायत के कई वार्डो मे नल जल का हाल देखा।और अविलंब दुर करने का निर्देश दिया।
बता दे कि इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे पेयजल की भारी किल्लत हो चूकी है। जिससे आमजन परेशान है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव मे मुख्यमंञी सात निश्चय योजनाओ के तहत बने पानी टंकी अधिकांश जगह किसी न किसी कारण फेल होकर सिर्फ हाथी के दांत साबित होकर रह गया है। कुछ जगहो पर अगर सही है तो ऑपरेटर की मनमानी से समय अनुकूल पानी नही चालू किया जाता है। जिससे ग्रामीण परेशान है।
ग्रामीणो ने डीएम से शिक़ायत कर नल जल स्थिति मे सुधार कर अविलंब पानी टंकी से पानी सप्लाई कराने की मांग किया। वहीं मौके पर सिविल सर्जन डा महेन्द्र प्रताप, बीडीओ विवेक कुमार, पीओ मो असलम हुसैन, सीओ भास्कर दिवाकर कुमार, मुखिया ललन सिंह, मथुरा मांझी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, पीएचडी विभाग कार्यपालक अभियंता शिवदयाल कुमार के अलावे कई अधिकारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment