पीड़ित महिला ने जमूई एसपी को लिखित आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार - City Channel

Breaking

Thursday, May 2, 2024

पीड़ित महिला ने जमूई एसपी को लिखित आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने जमूई एसपी को लिखित आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार

🔹 पति व ससुराल वाले कर रहे महिला को मानसिक व शारीरिक प्रताडित।    

अलीगंज/जमुई : जमुई पुलिस कप्तान डा शौर्य सुमन को लिखित आवेदन देकर दीननगर गांव निवासी अफसाना खातुन ने पति व ससुराल पक्ष के द्वारा घर से बाहर कर मानसिक व शारीरिक प्रताडित करने की शिकायत किया है।

 पीड़िता ने बताया कि गांव के मो मेराज के पूञ मो परवेज खान से कोर्ट से शपथ पत्र के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी वर्ष 2020 मे किया था। तब कूछ दिनो के साथ पति के साथ अच्छी ढंग से रह रही थी तभी ससुर व सास, ननद व पति सभी मिलकर दहेज मे 5 लाख रूपये की मांग करने लगा। फिर उसके पिता ने कुछ पैसे व घर बनाने के लिए घर मे रखा ईटा भी दिया ताकि उसके बेटी को ससुराल मे कोई दिक्कत नही हो।

लेकिन फिर भी ससुर व सास तथा पति को लोभ बढता गया।और कुछ दिन पहले सभी लोग मिलकर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा। पीड़िता सब कूछ सहन करती रही लेकिन वे 29 मार्च को घर मे घुसकर मारपीट कर घर रखने इन्कार करते हुए उसे भगा दिया है।

 पीडिता ने बताया कि वे लोग मेरे जान लेने पर उतारू है। कभी भी मेरे तथा परिवार के साथ अप्रिय घटना कर सकता है। पीड़िता ने जमूई एसपी व महिला थाना जमुई मे लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages