मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीठरा गांव स्थित मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ समूह संघ के पदाधिकारी के द्वारा श्रमिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ जिला मंत्री मदन यादव ने कहा कि बीड़ी श्रमिकों को सरकार के द्वारा पीए भथा मिलनी चाहिए। महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड धारी को रोजगार की मुहैया करनी चाहिए।
इस क्षेत्र के लोग रोजगार के अभाव में पलायन के लिए दिल्ली, सूरत, मुंबई, मद्रास अपने परिवारों को छोड़कर भरण पोषण के लिए निकलते हैं। सरकार के द्वारा इन श्रमिकों को अस्थाई रोजगार मिलने पर पलायन से रोक लगा सकती है। तभी श्रमिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
इस मौके पर उपस्थित भारतीय मजदूर संघ जमुई जिला मंत्री सुधीर कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री योगेंद्र यादव समेत भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीगण भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment