उजियारपुर से NDA प्रत्याशी नित्यानंद राय ने किया नॉमिनेशनः प्रस्तावक बने मंत्री विजय चौधरी, कहा- इस बार 400 पार जा रहे हैं हमलोग - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

उजियारपुर से NDA प्रत्याशी नित्यानंद राय ने किया नॉमिनेशनः प्रस्तावक बने मंत्री विजय चौधरी, कहा- इस बार 400 पार जा रहे हैं हमलोग

लोकसभा चुनाव : उजियारपुर से NDA प्रत्याशी नित्यानंद राय ने किया नॉमिनेशन : प्रस्तावक बने मंत्री विजय चौधरी, कहा- इस बार 400 पार जा रहे हैं हमलोग

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : आनन्द कुमार/अजय कुमार सिन्हा

उजियारपुर/समस्तीपुर : समस्तीपुर के उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नित्यानंद राय के द्वारा 4 सेटों में नाम निर्देशन पत्र निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी के समक्ष दाखिल किया गया। प्रस्तावक के रूप में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, विनोद चौधरी, सामंत कुमार चौधरी और कुमार क्रांति उपस्थित थे। वहीं नामांकन जुलूस में नित्यानंद राय के समर्थक पारंपरिक मांदर के साथ शामिल हुए। इस दौरान समर्थक मांदर की धून पर थिरकते नजर आए।

'कहा देश में 400 पार जा रहे हैं' : नित्यानंद राय 

वहीं नामांकन के बाद निकले नित्यानंद राय ने कहा कि पूरे देश में मोदी ही मोदी है। इस बार हम लोग बिहार की चालीस की चालीस और देश में 400 पार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में 10 सालों से विकास की बयार चल रही है। आने वाले दिनों में भी बहुत कुछ होगा। दियारा इलाके में विकास की कई योजनाएं तैयार की गई है। गंगा दियारा के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है। पिछले 10 साल में देश का चहुँमुखी विकास हुआ विश्व में भारत का डंका बज रहा।

नामांकन में साथ रहे बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज हुई है। वहीं महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी द्वारा कांग्रेस टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि हजारी ने साफ किया है कि उनका बेटा अब बालिग हो चुका है वह गठबंधन धर्म के साथ पूरी निष्ठा के साथ दल के साथ है और NDA गठबंधन के लिए वोट भी मांगेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages