माँ नेतूला मंदिर कुमार से पूजा कर वापस लौट रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने खड़ी ट्रक मे मारी ठोकर ,आधा दर्जन लोग जख्मी - City Channel

Breaking

Wednesday, April 24, 2024

माँ नेतूला मंदिर कुमार से पूजा कर वापस लौट रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने खड़ी ट्रक मे मारी ठोकर ,आधा दर्जन लोग जख्मी

माँ नेतूला मंदिर कुमार से पूजा कर वापस लौट रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने खड़ी ट्रक मे मारी ठोकर ,आधा दर्जन लोग जख्मी


🔹घर मे 25 को शादी है पुञ का, सभी परिवार के सदस्य नेतुला मंदिर से पुजा कर वापस अपने घर बहछा लौट रहे थे। तभी अलीगंज बाजार स्थित संगम टेलर के समीप दर्दनाक घटना हुई।

अलीगंज/जमुई : अलीगंज सिकंदरा मुख्यमार्ग अलीगंज बाजार स्थित संगम टेलर के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रक मे सिकंदरा तरफ से तेजी गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कार्पियो सवार चालक सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    जानकारी अनुसार बताया जाता है कि बहछा गांव निवासी प्रमोद सिंह के घर मे 25 अप्रैल को बेटे की शादी है। दो दिन पहले तिलक हुई थी।सभी रिश्तेदार घर पर आये हुए है। इसी को लेकर मंगलवार की अहले सुबह घर के परिवार कुछ रिश्तेदार कुमार स्थित मा नेतुला मंदिर पूजा पाठ करने गये थे। 

    तभी पूजा कर वापस लौट रहे थे कि अलीगंज बाजार स्थित मुख्यमार्ग स्थित संगम टेलर के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रक मे अनियंत्रित स्कार्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक मदन कुमार पिता विनोद कुमार ग्राम बहछा (18) सोनी कुमारी  (20) ममेरी बहन, नीतू कुमारी (35) दोनो गांव शर्मा तथा खुशबू कुमारी बहन फुफेरी  (26) वर्ष सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो घर के पीछे सवार लोगो को हल्की चोट लगी। सभी घायल को स्थानीय लोगो के सहयोग से बगल वाले प्राइवेट क्लीनिक साई हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया।

     प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि स्कार्पियो काफी तेज गति मे थी और चालक के झपकी आजाने के कारण घटना घटी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगला हिस्सा के परखच्चे ऊड गये और चालक घंटो वाहन मे फंसा रहा,आसपास के लोगो के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला जा सका। 

     बताया जाता है कि ट्रक न जेएच 11-6558 जो सड़क किनारे खड़ी थी और स्कार्पियो  उजले कलर बीआर 01पी एन-2894 है। जिसे स्थानीय पुलिस ने जब्त कर थाना ले गयी है। चंद्रदीप पुलिस ने बताया कि सभी घायलो का इलाज के अस्पताल भेज दिया गया है।वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages