लोकसभा चुनाव : महागठबंधन प्रत्याशी अनीता देवी ने दाखिल किया नामांकन : पति अशोक महतो के साथ जुलूस में हुई शामिल, कहा-जनता का आशीर्वाद हमारे साथ
मुंगेर : मुंगेर लोकसभा सीट से मंगलवार को राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं से अवगत है। घर-घर जाकर उनकी बातों को सुनी हूं। जनता अगर मौका देती है तो पहली प्राथमिकता उनको सम्मान दिलाना होगा और उनके हक में आवाज बुलंद करना होगा। आज जो लोग नामांकन के दिन साथ देने आए उनका अभिनंदन है और जो लोग नहीं आ सके उनका भी आशीर्वाद मिला है।
वहीं नामांकन से पहले अनीता देवी ने अपने पति अशोक महतो के साथ शहर में जुलूस निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जुलूस जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर नौलखा के पास से निकाली गई। उन्होंने सबसे पहले नौलखा दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लिया और उसके बाद वहां से सीधा जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग होते हुए मिर्जापुर, संदलपुर, कोणार्क मोड़, अंबे चौक, दिलावरपुर, पूरबसराय, मुख्य बाजार के रास्ते कलेक्ट्रेट पहुंच नामांकन दाखिल किया।

No comments:
Post a Comment