जमुई की जनता ने चिराग से ज्यादा हमें प्यार और आशीर्वाद दिया : अरुण भारती
🔹जमुई, NDA प्रत्याशी अरुण भारती ने कहा जीत मिलने पर सारे वादे पूरी करेंगे
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन
जमुई : जमुई लोकसभा के 6 विधानसभा पर 19 अप्रैल को मतदान खत्म हो गया। वहीं बता दें कि एनडीए गठबंधन के एलजेपी आर के प्रत्याशी अरुण भारती को टिकट दिया था। जहां प्रथम चरण का चुनाव खत्म होने के बाद एलजेपी आर के प्रत्याशी अरुण भारती ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण का चुनाव खत्म हो चुका है।
जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। उन्होंने अपना अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपने-अपने पक्ष के उम्मीदवारों के लिए वोट डालकर ईवीएम में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार यहां चुनावी राजनीति में आया था। मेरे जनसंपर्क के दौरान जितने भी लोगों से मैं जो मुलाकात कर पाया, उन सब से मुझे बहुत प्यार मिला। बल्कि चिराग से ज्यादा मुझे प्यार और आशीर्वाद मिला। इसके लिए मैं जमुई की जनता और अभिभावक का बहुत-बहुत आदर करता हूं, प्रणाम करता हूं।
एलजेपी आर के प्रत्याशी अरुण भारती ने यह भी कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका आशीर्वाद मुझे मिलेगा और हम लोग चिराग पासवान के रिकॉर्ड को तोड़कर ज्यादा मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर जमुई की जनता का आशीर्वाद मुझे मिलता है और सांसद बनता हूं तो मेरी उपस्थिति हमेशा यहां पाएंगे और मैं जो भी उनके साथ वादे किए हैं, उनको आश्वासन दिये है उसको पूरा करने का पूरा इरादा रखता हूं और मैं पूरा करके रहूंगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4 जून को जब ईवीएम खुलेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है, मुझे पूरा आशीर्वाद मिलेगा, जैसे चिराग पासवान को बेटा बना कर भारत की संसद में भेजा था मुझे भी भेजेंगे।

No comments:
Post a Comment