लोकतंत्र के महापर्व मे मतदान को लेकर मतदाताओ मे दिखा उत्साह, 45 प्रतिशत हुई मतदान - City Channel

Breaking

Saturday, April 20, 2024

लोकतंत्र के महापर्व मे मतदान को लेकर मतदाताओ मे दिखा उत्साह, 45 प्रतिशत हुई मतदान

लोकतंत्र के महापर्व मे मतदान को लेकर मतदाताओ मे दिखा उत्साह, 45 प्रतिशत हुई मतदान

अलीगंज/जमुई : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र मे लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओ मे मतदान करने को लेकर काफी उत्साह दिखा। शुक्रवार की अहले सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हूई जो देर शाम 7 बजे मतदान संपन्न हो गया। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया था। 

हर केन्द्र पर पुलिस जवान व मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केन्द्र पर गश्त करते दिखे गये। मतदान करने को लेकर मतदाताओ मे खासकर महिलाओ मे व युवाओ मे काफी उत्साह दिखा।चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विवेक कुमार ने लगातार मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। प्रखंड क्षेत्र मे 45,17 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

जमुई लोकसभा के सात प्रत्याशियो का भाग्य का फ़ैसला मतदाताओ ने ईवीएम मे सील कर दिया है। खासकर युवा मतदाताओ व महिलाओ मे मतदान को लेकर काफी उत्साह दिख रहा था। मतदाताओ ने तेज धुप व भीषण गर्मी के साथ पछुआ हवाओ के बावजूद मतदाताओ के उत्साह के सामने चिलचिलाती धुप व भीषण गर्मी भी मतदाताओ ने मतदान केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। और लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत करने मे अहम भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Pages