शिवहर से एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने नामांकन किया दाखिल, कहा-लोगों ने पीएम को तीसरी जीताने का मन बना लिया है
शिवहर/मोतिहारी : शिवहर लोकसभा सीट से आज एनडीए उम्मीदवार लवली आनंद ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को पत्र सौंप दिया गया। इस दौरान लवली आनंद के साथ उनके छोटे बेटे अंसुमन आनंद, बेटी सुरभी आनंद भी समाहरणालय में मौजूद रही।
वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद जदयू उम्मीदवार लवली आनंद ने कहा कि शिवहर में कोई लड़ाई नहीं है। यहां की जनता ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार कुर्सी पर बैठाएंगे। साथ ही बाहुबली वाले बयान पर कहा कि आनंद मोहन कलम के सिपाही है। उन्होंने कई पुस्तक लिखी है और उनको लेकर कौन क्या कह रहा है। यह सुनने का समय नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिवहर के सभी जाति और धर्म के लोग एक जुट होकर एनडीए को मतदान कर रहे है। जहाँ नामांकन कराने को लेकर वह नयागांव के रास्ते मधुबन पकड़ीदयाल होते हुए मोतिहारी पहुंची थी। यह बताते चलें कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पूर्वी चंपारण जिला का मधुबन, चिरैया और ढ़ाका विधानसभा क्षेत्र के साथ शिवहर और सीतामढ़ी जिला का बेलसंड और रीगा विधानसभा क्षेत्र आता है। इसके अलावा यह पहली बार है कि शिवहर लोक सभा क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच मुकाबला है। जहां मैदान में इनके खिलाफ महागठबंधन से राजद उम्मीदवार रितु जायसवाल है।

No comments:
Post a Comment